Tuesday, September 4, 2018

कश्मीर : सौतेली मां ने करवाया गैंगरेप, भाई और दोस्तों ने आंखें निकालीं, तेज़ाब से जलाया भी

: कश्मीर के बारामूला में रिश्तों को शर्मसार करती एक वारदात सामने आई है, जिसमें नौ साल की एक बच्ची के साथ उसी की सौतेली मां ने अपने बेटे और उसके दोस्तों को उकसाकर गैंगरेप करवाया, उसकी आंखों को चाकू से निकाला गया, और फिर उसके शरीर को तेज़ाब से जलाकर उरी स्थित घर के पास जंगल में फिंकवा दिया.

दिल को दहला देने वाली इस वारदात की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची की सौतेली मां, उसके 14-वर्षीय सौतेले भाई तथा तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस इसे 'ओपन एंड शट' केस बता रही है. पिछले रविवार को बच्ची का शव जंगल से बरामद किया गया था, जो सड़ना शुरू कर चुका था.
बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मीर इम्तियाज़ हुसैन ने बताया, "हमने तुरंत ही तफ्तीश शुरू कर दी थी..." हत्या की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित कर दी गई थी, जिसने परिवार के भीतर ही हसद और बदले की भयावह कहानी को उजागर किया.मीर इम्तियाज़ हुसैन ने बताया, "पता चला था कि बच्ची की सौतेली मां को अपने शौहर की बाहर कहीं रहने वाली पत्नी, और उसके बच्चों से नाराज़गी थी..."

पूछताछ के दौरान बच्ची की सौतेली मां ने कथित रूप से बताया कि उसका शौहर अपनी दूसरी बीवी के साथ ज़्यादा वक्त बिताता था, और अपने सभी बच्चों में सबसे ज़्यादा प्यार भी वह इस नौ-वर्षीय बच्ची से करता था. पुलिस के मुताबिक, इसी बात की वजह से परिवार में तनाव बढ़ता रहा.
मीर इम्तियाज़ हुसैन ने बताया, "महिला ने सौतेली बेटी को मार डालने की साज़िश रची... वह उसे पास ही के जंगल में ले गई, जहां उसने अपने 14-वर्षीय बेटे से बच्ची के साथ बलात्कार करने के लिए कहा..." पुलिस अधिकारी के अनुसार, "सौतेली मां के उकसाने पर ही बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया, और वह सारा समय वहां खुद भी मौजूद थी..."लिस अधिकारी के मुताबिक, इसके बाद सौतेली मां ने बच्ची का गला घोंट दिया, और उसके बेटे ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मीर इम्तियाज़ हुसैन ने बताया, "इसके बाद आरोपियों में से एक घर लौटा, और एक बोतल में तेज़ाब लेकर आया... 19-वर्षीय लड़के ने तेज़धार चाकू की मदद से बच्ची की आंखें निकालीं, और फिर शरीर पर तेज़ाब डाल दिया..."
महिला के बेटे के दोस्तों ने बच्ची के शव को झाड़ियों में फेंक दिया, और फिर उसे पत्तों-टहनियों से ढक दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपियों द्वारा पूछताछ में दी गई जानकारी के आधार पर अपराध में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी और चाकू बरामद कर लिए गए हैं..." इसके अलावा तेज़ाब से भरा प्लास्टिक का एक केन भी मिला है.नई दिल्ली: दिल्ली के कई इलाकों में बुधवा

रिश के फिर से 8 या 9 सितंबर से छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बढ़ने की उम्मीद है. गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकांश भागों में इस सप्ताह मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. हालांकि विदर्भ और कोंकण गोवा क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में पांच सितंबर तक मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि छह सितंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश में व्यापक कमी आ जाएगी. बिहार और झारखंड में कई जगहों पर मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती हैर सुबह को तेज़ बारिश देखने को मिली. दिल्ली के शांतिपथ, मोती बाग तथा दिल्ली छावनी इलाकों में सुबह खूब बारिश हुई. जिसकी वजह से कई जगह लोगों को जाम का सामना करना पड़ा. बता दें कि मंगलवार को भी दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश देखने को मिली. वहीं, उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय कुमार ने मौसम विभाग (लखनऊ) द्वारा जारी की गई 6 सितंबर तक भारी बरसात की चेतावनी के मद्देनज़र सभी जिला मजिस्ट्रेटों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं.
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मध्य भाग और उससे लगे उत्तरी मध्य प्रदेश में ऊपरी चक्रवाती हवाओं का घेरा बनने के कारण राज्य में बारिश का दौर जारी है. वहीं, बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ है. मौसम विभाग ने शाम तक हल्के बादल छाने के आसार जताए हैं. मौसम पूर्वानुमानकर्ता स्काइमेट की ओर से सोमवार को जारी साप्ताहिक अनुमान के अनुसार, इस सप्ताह देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से के अधिकांश राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा. स्काइमेट के अनुसार, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में पांच सितंबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हो सकती है. पांच सितंबर के बाद दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश कम हो जाएगी, लेकिन 7 सितंबर तक हल्की बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 7 सितंबर के बाद उत्तर भारत के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क हो जाएगा. जम्मू एवं कश्मीर में अगले दो-तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है. स्काइमेट ने कहा कि मध्य भारत में मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से और छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर पांच सितंबर तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. उसके बाद बारिश में कमी आएगी और अगले कुछ दिनों तक महज हल्की वर्षा ही देखने को मिलेगी.

No comments:

Post a Comment